फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting has done for work.

Champawat News: बाढ़ सुरक्षा कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश

Mon, 08 May 2023 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 08 May 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Meeting has done for work.
सीएम कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम के विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार। संव - फोटो : सीएम कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते सीएम के विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधायक प्रतिनिधि दीपक चंद रजवार ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान क्षेत्र में हो रहे बाढ़ सुरक्षा कार्यों को समय पर पूरा करने और बरसात से पूर्व जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

सीएम कैंप कार्यालय में एसडीएम सुंदर सिंह मौजूदगी में हुई बैठक में विधायक प्रतिनिधि रजवार ने कहा कि बरसात में बाढ़ और जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो इसके लिए पहले से व्यवस्था पूरी कर ली जाए। उन्होंने विशेष कर ईओ टनकपुर और बनबसा को नगर में होने वाले जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

टनकपुर के ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि नगर की नालियों की सफाई का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। अधिकतर नालियों की सफाई हो चुकी है। सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव ने बताया कि टनकपुर और बनबसा के ड्रेनेज प्लान का नक्शा बना दिया गया है। बैठक में सिंचाई विभाग के जेई वसीम, बनबसा ईओ दीपक बुढ़लाकोटी, सीएम कैंप कार्यालय के जीवन सिंह नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed