{"_id":"62571d1ce599cd01f93819ef","slug":"meeting-for-disaster-managemant-champawat-news-hld4593993123","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करें
चंपावत जिला सभागार में दैवीय आपदा को लेकर तैयारी बैठक लेते डीएम विनीत तोमर।
- फोटो : CHAMPAWAT
Link Copied
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने अधिकारियों को आपदा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां बचाव कार्य की संभावना तलाशने और उस पर काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिला सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में उन्होंने आग रोकने, उस पर काबू पाने, मानसून के दौरान जलभराव की समस्या, आने वाली आपदाओं से निपटने के लिए जरूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई, वन विभाग सहित सभी संबंधित विभाग कमेटी गठित कर गौला नदी की तर्ज पर शारदा नदी पर भी खनन संबंधी रिपोर्ट लगातार दें। उन्होंने टनकपुर क्षेत्र में जल निकासी की डीपीआर भी बनाने के लिए कहा। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि हर क्रू स्टेशन पर 24 घंटे फायर वाचर तैनात रहे। अगर विभाग को कोई संसाधन चाहिए हो तो उसकी मांग प्रशासन से भी की जा सकती है। आपदा नियंत्रण के लिए उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता एमसी पांडेय को 15 मई तक कलमठ और नालियों को साफ करा सड़कों से सटे पेड़, बड़े पत्थरों को चिह्नित कर 31 मई तक रिपोर्ट मांगी। बैठक के दौरान एसपी देवेंद्र सिंह पींचा, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, नायब तहसीलदार टनकपुर पिंकी आर्या, डीडीओ संतोष कुमार पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय, ईई लोनिवि एमसी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।