फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meeting by DM in Champawat

विभागों से समन्वय स्थापित कर स्वरोजगार के अवसर बढ़ाएं बैंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Meeting by DM in Champawat
चंपावत में डीएलआरसी की बैठक में मौजूद जिला स्तरीय अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। डीएम विनीत तोमर ने सभी बैंकों को सरकारी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जिले में स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिला सभागार में हुई जिला स्तरीय पुनरीक्षण समन्वय समिति (डीएलआरसी) की बैठक में डीएम ने कहा कि विभिन्न विभागों की बैंक प्रायोजित सभी योजनाओं की शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति कर लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दें।
विज्ञापन

लीड बैंक प्रबंधक प्रवीन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि ऋण जमा अनुपात को वित्तीय वर्ष 2021-22 में रिजर्व बैंक के मानक 40 फीसदी लक्ष्य के सापेक्ष 28.94 फीसदी की प्राप्ति की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने सभी बैंकों को अधिक से अधिक किसानों को कृषि ऋण बांटने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने, उनकी केसीसी बनाने, कृषि से जुड़े अन्य व्यवसाय, पशुपालन, मत्स्यपालन आदि से भी किसानों को जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत प्रगति की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वार्षिक लक्ष्य 242 के लक्ष्य के सापेक्ष 81 आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए। तीन आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन प्रोग्राम के तहत 131 लक्ष्य के सापेक्ष बैंकों को 30 आवेदन पत्र भेजे गए।

इनमें से दो आवेदन पत्रों पर बैंकों की स्वीकृति मिली है। 16 आवेदन पत्र लंबित हैं। बैठक के दौरान सीडीओ आरएस रावत, डीडीओ एसके पंत, आरसेटी निदेशक आरपी टम्टा, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed