{"_id":"6179949c91c7c81d071bd7bf","slug":"meeting-by-dm-for-disaster-manegment-tanakpur-news-hld4428263184","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन के कार्यों में लापरवाही न बरतें अधिकारी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन के कार्यों में लापरवाही न बरतें अधिकारी: डीएम
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन कार्यों की समीक्षा बैठक लेते जिलाधिकारी विनित तोमर व उपस्थित अधिकारी। संवाद
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। डीएम विनीत तोमर ने विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आपदा प्रबंधन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का सही आकलन कर जल्द रिपोर्ट तैयार करने और क्षतिग्रस्त व्यवस्थाओं को सुचारु करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। मुआवजे की रिपोर्ट तलब कर सभी प्रकार के मुआवजों का वितरण जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम में आपदा के कार्यों में किसी तरह न बरतने की हिदायत दी।
तहसील सभागार में हुई बैठक में डीएम ने जलापूर्ति, बिजली, सड़क जैसी क्षतिग्रस्त व्यवस्थाओं को शीघ्र सुचारु करने के लिए कहा। आपदाग्रस्त क्षेत्रों से मलबा, मिट्टी हटाकर सफाई के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में अक्सर आपदा के बाद बीमारियों का खतरा रहता है। उन्होंने शहर, ग्रामीण क्षेत्रों में को एंटी लार्वा, फॉगिंग के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग से मलेरिया और डेंगू के प्रति सतर्कता बरतने के लिए कहा।
राशन वितरण में तेजी लाने और जरूरतमंदों को राशन किट, कंबल दिलवाने के निर्देश दिए। बैठक में पालिका अध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार, एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, एआरटीओ रश्मि भट्ट, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी भट्ट, ईओ राहुल कुमार सिंह, कोतवाल हरपाल सिंह, सीएमएस डॉ. जीएस तिवारी, प्रभारी तहसीलदार पिंकी आर्या आदि थे।