{"_id":"612929918ebc3e7a23458288","slug":"meeting-by-cmo-champawat-champawat-news-hld435962427","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एलबेंडाजोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एलबेंडाजोल
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में कृमि मुक्ति दिवस संबंधी बैठक में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत छह से 11 सितंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक लाख से अधिक बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।
डीएम विनीत तोमर की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। इसमें सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी ने जिले में चलने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर की गई तैयारियों का प्रस्तुतिकरण किया गया।
साप्ताहिक अभियान के तहत एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर भ्रमण कर एलबेंडाजोल का वितरण किया जाएगा। सितंबर 2021 के लिए जिले में 116748 बच्चों को खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान डीएम ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर गांव स्तर पर गठित समितियों को भी सजग रहने की जरूरत है।
बैठक में एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम अनिल गर्ब्याल, डीडीओ एसके पंत, एसीएमओ डॉ. श्वेता खर्कवाल, डीपीआरओ सुरेश बैनी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम गौरव पांडेय, सीईओ आरसी पुरोहित, डीपीओ पीएस बृजवाल, युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।