फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Meena, Rekha, Jyoti, Pooja and Geeta have died

मीना, रेखा, ज्योति, पूजा और गीता ने मारी बाजी 

Mon, 02 Oct 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 02 Oct 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Meena, Rekha, Jyoti, Pooja and Geeta have died
लोहाघाट में आयोजित सुंई तागा दौड में दमखम दिखाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
 नगर पंचायत की पहल पर गांधी जयंती के अवसर पर जवाहर पार्क में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह रहा। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और जिला पंचायत  सदस्य सुषमा फर्त्याल ने किया। जीवन सिंह मेहता और विमल कलौनी के संचालन में हुई गुब्बारा फुलाओ प्रतियोगिता में मीना कुंवर, शिखा गड़कोटी, कविता वर्मा, कुर्सी दौड़ में रेखा पुजारी, रेखा कार्की, किरन जोशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। रस्सा-कस्सी में ज्योति बिनवाल विजेता, पूजा थापा उपविजेता रही। 
विज्ञापन


 सुई धागा दौड़ में पूजा थापा, पार्वती शर्मा, कविता बगौली, चम्मच दौड़ में गीता बिष्ट, गीता धौनी, जया जोशी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत की ओर से विधायक फर्त्याल ने राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक नरेश राय, चंपावत दर्शन पुस्तक के लेखक शिक्षक इंद्र लाल वर्मा और कराटे में स्वर्ण पदक विजेता साक्षी बिष्ट और ज्योति बिष्ट को सम्मानित किया गया। निर्णायक जीवन राय, गोविंद बोहरा, आनंद पुजारी, गोविंद वर्मा थे। आयोजन में सभासद रेनू गड़कोटी, बल्लू माहरा, मनोज कुमार, जगदीश साह, पार्वती रावत, परवीन आदि ने सहयोग किया। सभी विजयी प्रतियोगियों को नगर पंचायत की ओर से पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed