फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Medical stores raided for banned cough syrup

Champawat News: प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ मेडिकल स्टोरों पर छापा

Mon, 09 Feb 2026 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 09 Feb 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
Medical stores raided for banned cough syrup
चंपावत में मे​डिकल स्टोर का निरीक्षण करती औषधी निरीक्षक। स्रोत : सूचना विभाग 
चंपावत। जिले में नशा मुक्त और नकली दवाओं की रोकथाम अभियान के तहत औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल स्टोरों से जांच के लिए दवाओं के सात सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

चेकिंग अभियान के दौरान सात थोक और खुदरा औषधि प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान संदिग्ध श्रेणी की दवाओं के सात नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे। निरीक्षण के दौरान सभी प्रतिष्ठानों में दवाओं के स्टॉक रजिस्टर और क्रय-विक्रय अभिलेखों की जांच की गई।
विज्ञापन

सभी मेडिकल प्रतिष्ठानों पर वैध लाइसेंस की उपलब्धता, पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में औषधियों के क्रय-विक्रय की स्थिति और सीसीटीवी कैमरों और उनकी रिकार्डिंग व्यवस्था की भी जांच की गई। औषधि निरीक्षक हर्षिता ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाना है ताकि युवा पीढ़ी को नशे की प्रवृत्ति से सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed