{"_id":"612d250b8ebc3eb7813ea3bd","slug":"mashal-julus-in-champawat-champawat-news-hld4362790124","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष समिति ने उठाई तल्लादेश में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष समिति ने उठाई तल्लादेश में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग
विज्ञापन
चंपावत में मशाल जुलूस निकालते चंपावत विकास एवं संघर्ष समिति के लोग। फोटो: संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। बेस अस्पताल सहित 11 सूत्री मांगों के लिए जिला विकास संघर्ष समिति का धरना-प्रदर्शन सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। उन्हें छात्रनेताओं समेत कई संगठनों से जुड़े लोगों ने भी समर्थन दिया।
मोटर स्टेशन में आंदोलनरत संघर्ष समिति ने सोमवार को अपने मांग पत्र का विस्तार कर तल्लादेश क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की। समिति के कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने मोटर स्टेशन से नारेबाजी कर खटकना पुल और वापसी मोटर स्टेशन तक मशाल जुलूस निकाला।
वहां समिति संयोजक हरेंद्र सिंह बोहरा, अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी, नवल जोशी, ललित मोहन भट्ट, रोहित बिष्ट, योगेश तिवारी, भूपेंद्र महर, अमरनाथ आदि रहे। इससे पहले मोटर स्टेशन में जनसभा हुई। वक्ताओं ने आंदोलन जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने जिला मुख्यालय में प्रशासनिक रूप से स्वीकृत बेस अस्पताल को वित्तीय स्वीकृति सहित पदों के सृजन, मुख्यालय में अलग से एआरटीओ कार्यालय खोलने की मांग की। वहां रोहित गिरि, कुशाग्र वर्मा, कार्तिक साह, कमल बिष्ट, युगल सिंह कुंवर, अर्पण तिवारी आदि थे।