फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Martyr cremated

असम राइफल्स का शहीद पंचतत्व में विलीन

Tue, 03 Nov 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Tue, 03 Nov 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
Martyr cremated

ड्यूटी के दौरान मौत होने पर असम राइफल के शहीद हवलदार गंगा सिंह (48) का पूरे सैन्य सम्मान के साथ शारदा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। बनबसा स्थित 23 मराठा राइफल्स के जवानों ने 24 राउंड फायर कर सैनिक को अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


चकरपुर निवासी 18 असम राइफल्स के शहीद हवलदार गंगा सिंह का मंगलवार को शारदा तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र असम राइफल्स के जवान नीरज सिंह ने दी। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी पत्नी, दो पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में शारदा बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीआर पौरी, खटीमा पूर्व सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका, कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष भुवन कापड़ी, जिला पंचायत सदस्य राम सिंह जेठी, छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक चंद, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष गणेश ठकुराठी, बिशन सिंह, रमेश पांडेय, जीवन पोखरिया, राजेंद्र चंद, वीरेंद्र राणा, गोपाल दत्त भट्ट, कैलाश बिष्ट, रामी चंद, सुरेंद्र पोखरिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रेन हैमरेज से हुई मृत्यु
शहीद सैनिक के साथ असम से आए असम राइफल्स के वारंट अफसर नारायण दत्त कापड़ी ने बताया कि हवलदार गंगा सिंह नागालैंड में तैनात थे। उन्हें 28 अक्तूबर को टैंपरेरी ड्यूटी पर गढ़वाल भेजा जा रहा था। अवध असम ट्रेन में सफर के दौरान कटियार के पास उनकी तबियत बिगड गई। सूचना पर उन्हें जीआरपी की मदद से प्राथमिक इलाज कराकर पटना रेफर किया गया। पटना अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार 2 नवंबर को ब्रेन हैमरेज से उनकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed