फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Married parents to take back home

विवाहिता को घर वापस ले गए परिजन

Sun, 03 Jan 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा Updated Sun, 03 Jan 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा बचाई गई यूपी की एक विवाहिता को पुलिस ने सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया है। शनिवार देर रात्रि महिला के परिजन उसे यहां आकर रीड्स संस्था के पुनर्वास केंद्र से घर वापस ले गए।

विज्ञापन


बता दें कि उत्तर प्रदेश से पूर्णागिरि मंदिर के दर्शन को रिश्तेदारों के साथ एक महिला यहां आई थी। उसका विवाह हुआ था, किंतु वह पति के साथ नहीं रहती थी। पूर्णागिरि से वापस आने पर वह बनबसा में सुनीता नाथ के संपर्क में आ गई, जिसने उसकी अच्छे घर में शादी कराने की बात कहकर रोक लिया था। चार दिन पहले 31 दिसंबर को सुनीता अपने सहयोगी रमेश राम के साथ मिलकर उसका सौदा नवाबगंज के लोगों के साथ करने जा रही थी। इसी बीच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने पूरे गिरोह को दबोच लिया। यूनिट कर्मियों ने पीड़िता को रीड्स संस्था के पुनर्वास केंद्र में रखा था।
विज्ञापन


बीते दिवस मुुंसिफ न्यायालय में बयानों के बाद उसे पुन: रीड्स संस्था के सुपुर्द किया गया था। संस्था के परियोजना निदेशक जनक चंद ने बताया कि महिला को उसके चाचा और बहन अपने साथ घर वापस ले गए। गौरतलब है कि उक्त महिला को बेचने वाली मुख्य आरोपी सुनीता के जेल भेजे जाने के बाद उसके दो नाबालिग बच्चों को भी रीड्स संस्था के उज्ज्वला पुुनर्वास केंद्र में रखा गया है। एसपी डीएस कुंवर ने पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को महिलाओं की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों को दबोचने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed