फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Marriage in Indo-Nepal

नेपाल से विवाह कर लाई गई महिलाओं का ऐसे करे विवाह पंजीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Marriage in Indo-Nepal
टनकपुर (चंपावत)। प्रशासन ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन की जरूरी कार्रवाई पूरी की जा रही है। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि नेपाल से भारत में विवाह कर लाई गई महिलाओं के विवाह पंजीकरण के लिए आवेदक को नेपाल का पहचान पत्र, जन्मतिथि का प्रमाणपत्र, विवाह प्रमाणपत्र के साथ emarriage.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। उन्होंने बताया कि पहचान पत्र के विवरण कॉलम में महिला के नेपाल के पहचान पत्र का विवरण दर्ज करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन किए गए आवेदन फार्म एवं प्रमाणपत्र को भारत स्थित नेपाल के दूतावास से प्रतिहस्ताक्षरित कराना होगा। एसडीएम ने बताया कि विवाह पंजीकरण, भारतीय नागरिकता प्रमाण न होने से नेपाल से विवाह कर लाई गई गर्भवती महिला और बच्चों को टीकाकरण जैसी स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके लिए प्रशासन ने ऐसी महिलाओं का विवाह पंजीकरण करने के लिए अभियान चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed