फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Many vehicles including ambulance got stuck while trying to rescue Hydra which had fallen into the ditch.

Champawat News: खाई में गिरे हायड्रा को निकालने से एंबुलेंस समेत कई वाहन फंसे

Fri, 11 Oct 2024 10:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 11 Oct 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Many vehicles including ambulance got stuck while trying to rescue Hydra which had fallen into the ditch.
 चंपावत जिले में ऑलवेदर सड़क पर हायड्रा निकालने के दौरान लगा जाम। संवाद
चंपावत। ऑलवेदर सड़क पर चल्थी के खाई में गिरे हायड्रा को निकालने की वजह से यातायात ठप रहा। जाम में एक एंबुलेंस और अन्य वाहन फंस गए। कई किमी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को चल्थी के पास एनएच में 45 मिनट तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। चल्थी के समीप बीते 23 अगस्त को एक हायड्रा खाई में गिर गया था। हादसे में हायड्रा चालक की मौत हो गई थी। खाई में गिर हायड्रा को करीब 12 बजे क्रेन के जरिये निकाला जा रहा था। इसमें करीब 45 मिनट तक जाम लग गया। जाम में एंबुलेंस समेत कई वाहन फंस गए। फंसे यात्री पिथौरागढ़ निवासी रमेश जोशी ने बताया कि वैसे ही ऑलवेदर सड़क पर डेंजर जोन स्वाला के कारण वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो रही है। एनएच खंड के ईई आशुतोष कुमार का कहना है कि क्रेन संचालक ने हायड्रा निकालने की कोई जानकारी नहीं दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed