{"_id":"5f3973918ebc3e4ad6109b3a","slug":"many-officers-including-dr-ajay-kumar-were-honored-champawat-news-hld3935395195","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. अजय कुमार सहित कई अफसरों का हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. अजय कुमार सहित कई अफसरों का हुआ सम्मान
विज्ञापन
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय कुमार को उम्दा काम के लिए सम्मानित करते पीएमएस डॉ. आरके जोशी व डॉ. ?
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला अस्पताल में बेहतरीन काम करने के लिए फिजिशियन डॉ. अजय कुमार को सम्मान से नवाजा गया। प्रमुख चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा कोविड-19 में उम्दा कार्य करने वाले डॉ. मनीष बिष्ट, गिरेंद्र चौहान, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार, ईएमओ डॉ. गौरव ओली, डॉ. गौरांग जोशी, डॉ. मुकेश, डॉ. शहजाद, फार्मासिस्ट विष्णु गिरि, तान सिंह, बबीता, सावित्री राय सहित 50 कर्मियों का भी सम्मान किया गया। वहीं डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
साक्षर भारत के अंतर्गत जिले में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने पर डीएम ने नव साक्षरों को सम्मानित किया। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि चंपावत में 210 और पाटी ब्लाक में 1479 लोगों को साक्षर किया गया। इस मौके पर डीईओ डीएस राजपूत, सत्यनारायण, बीईओ अंशुल बिष्ट आदि मौजूद थे। कोरोना वीरों की भूमिका निभाने के लिए तहसीलदार प्रियंका रानी, खुशबू पांडेय, एनटी ज्योति धपवाल, सचिन कुमार, विजयनाथ गोस्वामी, पिंकी आर्या, विशेष कार्याधिकारी भगवत पाटनी, बीईओ अंशुल बिष्ट, एसीएमओ डॉ. एचएस हयांकी, डॉ. राशि भटनागर, डॉ. मनीष बिष्ट, डॉ. मोहम्मद उमर, डॉ. गिरेंद्र चौहान, दरोगा मंजू पांडेय, हेमंत कठैत को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा महाराष्ट्र से आए प्रवासी धीरज फर्त्याल व सुमित अधिकारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। संवाद
कोरोना काल के मददगारों का हुआ सम्मान
लोहाघाट (चंपावत)। मोबाइल व्यापारियों ने कोरोना काल में लॉकडाउन में फंसे बाहरी राज्यों के मजदूरों और बाहर से आए प्रवासियों का सहारा बने लोगों को सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव राय की अध्यक्षता में हुए समारोह में व्यापारियों ने रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, इंजीनियर प्रशांत वर्मा, बीएनके अस्पताल और पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दानू सुतेड़ी, जीवन खर्कवाल, चंद्रशेखर राय, जगदीश राय, कमल राय, नवल राय, दीपक खर्कवाल, पुष्कर धौनी, अभि भट्ट, कमल जोशी, मनोज राय आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
गोसेवक मेजर धर्मेंद्र हुए सम्मानित
टनकपुर (चंपावत)। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गोसेवा में लगे रेलवे पुलिस के जवान मेजर धर्मेंद्र को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने मेजर धर्मेंद्र के गोसेवा के भाव की प्रशंसा की। विचई स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पूर्णानंद जोशी के स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक गहतोड़ी ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दयानंद सरस्वती, तहसीलदार खुशबू पांडेय, सीओ विपिन चंद्र पंत, विधायक प्रतिनिधि हरीश हैसियत आदि लोग मौजूद थे। संवाद