फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Many negligent officers, personnel removed from duty

कई लापरवाह अफसरों, कर्मियों को ड्यूटी से हटाया

Sat, 27 Jun 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Sat, 27 Jun 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन

एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने शनिवार को आपदा प्रबंधन टीमों की बैठक लेकर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के पेच कसेे। उन्होंने लापरवाह अफसरों और कर्मचारियों को हटाकर उनकी जगह नए लोगों को तैनात किया। एसडीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को चौबीस घंटे अपने मोबाइल फोन ऑन रखने और सुबह-शाम आपदा कंट्रोल रूम में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला में शुक्रवार को फ्लड कंट्रोल रूम आउट ऑफ कंट्रोल शीर्षक से छपी खबर के बाद प्रशासन आपदा प्रबंधन को लकर हरकत में आया है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने आपदा प्रबंधन टीमों में तैनात लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाई। एसडीएम दुर्गापाल ने बताया कि बुजुर्ग और असहाय आपदा कर्मियों को हटाकर युवा कर्मियों को तैनात किया गया है। दो महिला कर्मियों की भी आपदा से ड्यूटी हटा दी गई है। साथ ही आपदा अधिकारियों और कर्मचारियों को बगैर अनुमति क्षेत्र से बाहर नहीं जाने और अलर्ट जारी होने की स्थिति में फौरन टीम के साथ अपने सेक्टर मुख्यालय में तैनात रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में सिंचाई विभाग के जेई हेमंत कुमार, वन क्षेत्राधिकारी ख्याली राम, लोनिवि के एई एपीएस बिष्ट, ईओ एससी जोशी, एई सिंचाई विभाग डीसी कांडपाल, जेई सतीश कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed