फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Many hands extended to help the needy

लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद को बढ़े हाथ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Many hands extended to help the needy
बनबसा बैराज पर यात्रियों को भोजन पैकेट बांटते लोग। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना वायरस के खौफ के बीच कई समाजसेवी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट और वन कर्मियों ने खनन श्रमिकों को खाद्यान्न के पैकेट बांटे। इसके अलावा ककरालीगेट बैरियर पर पैदल आ रहे यात्रियों भोजन कराया।
विज्ञापन

यहां डिप्टी रेंजर कैलाश गुणवंत, दान सिंह भाकुनी, मोहन राम, मुनीष राणा, नंदू कांडपाल, गिरीश पांडेय, निर्मल खुल्वे आदि थे। बरियाम सिंह मानव सेवा मंडल की ओर से क्वारंटीन में रखे गए लोगों को खाना खिलाने के साथ जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है। इसमें कुलविंदर सिंह, मनीमीन सिंह, संजीव आर्य छुट्टू, रविंद्र सिंह महर, भूपेंद्र सिंह गांधी, ज्ञानी सुखविंदर सिंह आदि शामिल हैं। इधर तहसीलदार खुशबू पांडेय ने बताया कि प्रशासन की ओर से जीजीआईसी में चालू किए गए कम्यूनिटी किचन में हर दिन जरूरतमंदों को तीन वक्त का भोजन मुहैया कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

बेरोजगार श्रमिकों को कराया भोजन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लॉकडाउन के चलते बेरोजगार हो चुके श्रमिकों को भोजन कराया। श्रमिकों की सहायता को मदद की चेन बनाई गई है। रविवार को दस श्रमिकों के भोजन की व्यवस्था की गई है। यहां विनोद उप्रेती, अमित आनंद, भगवान सिंह, अमित कुमार, बंशीधर रुवाली, गोविंद सोनाल, विजय सिंह ने सहयोग दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, संतोष गुप्ता, मनोज अग्रवाल आदि की ओर से बनबसा से गुजर रहे श्रमिकों को भोजन कराया जा रहा है। पूर्णागिरि इंटर कालेज में प्रधानाचार्य आईडी तिवारी के नेतृत्व में मजदूरों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। वंदेमातरम संगठन कार्यकर्ताओं ने बंगाली कालोनी स्थित निर्धन वर्ग के लोगों को राशन के किट बांटे। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख मोहन चंद, उपप्रधान सौरभ चंद, प्रकाश गोस्वामी, योगेश पांडेय, सुनील नाथ, दीपक चंद, शिखर चंद, ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरतमंदों को बांट रहे मॉस्क
टनकपुर। संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब अंसारी की ओर से जरूरतमंदों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए मॉस्क तैयार करा कर मुफ्त में बांटे जा रहे हैं। इस मुहिम में डॉ. अंसारी के साथ टेलर राकेश भी बगैर मेहनताना लिए मॉस्क तैयार कर जरूरतमंदों की मदद मेें हाथ बंटा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed