फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   manrega in Champawat

चंपावत में 2733 प्रवासियों को मिला मनरेगा में रोजगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
manrega in Champawat
चंपावत। कोरोना काल में जिले में लौटे प्रवासियों को रोजगार से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित की जा रही महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में जॉब कार्ड बनाकर प्रवासियों को रोजगार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में 20 अप्रैल के बाद जिले के चारों विकासखंडों में मनरेगा के तहत 750 नए कार्य शुरू किए गए हैं। इन कार्यों में 2733 प्रवासियों को रोजगार दिलाकर 3.5 लाख से अधिक मानव दिवस सृजित किए गए। डीडीओ संतोष कुमार पंत के अनुसार 20 अप्रैल के बाद जिले में जहां 20 हजार से अधिक प्रवासी बाहरी राज्यों से आ चुके हैं, वहीं 6697 प्रवासियों की ओर से मनरेगा में जॉब कार्ड बनाने के लिए पंजीकरण कराया जा चुका है। इसमें 2816 को जॉब कार्ड जारी हुए हैं। मनरेगा के तहत 11.32 करोड़ की राशि में से 10.44 करोड़ रुपये जॉब कार्डधारकों के खाते में भेजी गई है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद मनरेगा में शुरू हुए नए कार्य
विकासखंड 20 अप्रैल के बाद शुरू कार्य श्रमिकों की संख्या
पाटी 162 5867
बाराकोट 253 4614
लोहाघाट 25 4519
चंपावत 310 7427
कुल 750 22427
लॉकडाउन के दौरान जारी किए गए जॉब कार्डों का विवरण
विकासखंड नए जॉब कार्डधारक रोजगार पाने वाले श्रमिक
पाटी 386 943
बाराकोट 850 670
लोहाघाट 493 405
चंपावत 1087 715
कुल 2816 2733
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed