फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Manju officers distributing masks to the needy

मास्क बनाकर जरूरतमंदों को बांट रहीं मंजू अधिकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Manju officers distributing masks to the needy
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक की काकड़ निवासी शिक्षिका मंजू अधिकारी कोरोना योद्धा बनकर चुपचाप लोगों की मदद में जुटी हैं। मंजू निजी खर्चे से उच्च गुणवत्ता के साथ मास्क बनाकर उन्हें जरूरतमंद लोगों को निशुल्क बांट रही हैं। मंजू जीआईसी चमदेवल में सहायक अध्यापिका हैं। वह निजी संसाधनों से करीब 800 लोगों को मास्क बांट चुकी हैं। उनके पति जीआईसी बापरू के प्रवक्ता जगदीश सिंह अधिकारी भी उन्हें सहयोग दे रहे हैं। वह पारिवारिक और विद्यालय के दायित्व निपटाने के बाद दो घंटे समय निकालकर मास्क बनाती हैं। लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने शिक्षिका मंजू अधिकारी के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने अन्य लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद करने की बात कही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed