{"_id":"86ba1515750265c6271cdf39234ea703","slug":"mamta-meena-and-deepa-ran-the-fastest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता, रीना और दीपा दौड़ी सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममता, रीना और दीपा दौड़ी सबसे तेज
ब्यूरो/अमर उजाला,चंपावत
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में चल रही राजस्व उपनिरीक्षक भर्ती के चौथे दिन 200 अभ्यर्थियों में से 152 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु उपस्थित हुए। जिनमें से सीना, वजन तथा ऊंचाई में निर्धारित मानकों को पूरा न करने पर छह महिलाओं तथा 22 पुरुषों को दौड़ में शामिल नहीं किया गया। शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए दौड़ में 38 महिला, 86 पुरुष सहित कुल 124 अभ्यर्थी शामिल हुए। सभी अभ्यर्थी निर्धारित समय से पहले ही दौड़ पूरी करने में सफल रहे।
विज्ञापन
महिला अभ्यर्थियों में सबसे तेज दौड़ ममता, रीना तथा दीपा ने लगाई। पुरुषों में दीपक कलौनी, विजय कुमार तथा अजय जोशी सबसे तेज दौड़े। दौड़ का आयोजन एनएच पर बनलेख से पुलिस लाइन के मध्य किया गया। इस दौरान एनएच से ट्रैफिक का रूट परिवर्तित कर बनलेख-ललुवापानी-चंपावत किया गया।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने तथा किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जा रही है। आज रोल नंबर 801 से 1000 तक के अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। राजस्व उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र पांडेय, पुष्कर राम गोस्वामी, वरिष्ठ सहायक नवीन देउपा, ड्यूटी प्रभारी नरेंद्र चंद्र, सहायक संख्याधिकारी जुगल किशोर पांडेय, शिवदत्त भट्ट, चंद्र शेखर पांडेय, नवीन शाह आदि भर्ती प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान एसडीएम भगत सिंह फोनिया, निर्मला बिष्ट, नरेश दुर्गापाल, सीएस डोभाल, सीमा विश्वकर्मा के अलावा, सीओ आरएस रौतेला, उप परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, डीओपीआरडी हरीश जोशी, बीएस रावत, प्रभारी परीक्षा निरीक्षक पितांबर भट्ट, पीटीआई दामोदर कापड़ी, कुंवर राम आदि मौजूद थे।