फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Making a mockery of the rules are the taxi driver

नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं टैक्सी चालक

Sun, 06 Nov 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 06 Nov 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
Making a mockery of the rules are the taxi driver
यात्री - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बस सेवा का संचालन नहीं होने से टैक्सी चालक नियमों की धज्जियां उड़ाकर वाहनों में सवारियों को ठूंस-ठूंस कर ले जा रहे हैं। इन पर पुलिस प्रशासन की कोई नजर नहीं पड़ती है। हालात यह है कि 10 सीटों के लिए स्वीकृत मैक्स के भीतर 18 से 20 यात्रियों को भरा जा रहा है, रही सही कसर वाहन चालक यात्रियों को छत पर बैठा कर पूरी कर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

लोहाघाट बाजार से होते हुए डिग्री कॉलेज-गंगनौला सड़क पर वाहनों का संचालन कम होता है, इस कारण जो भी वाहन चालक वहां वाहन चलाता है, उसकी पूरी मनमानी चलती है। इस मार्ग पर कोयाटी, भुमलाई, ईड़ाकोट, गल्लागांव, नसखोला, गंगनौला आदि गांवों के लोग सफर करते हैं। मार्ग पर इक्का-दुक्का वाहनों का संचालन होने से यात्री मजबूरन इन वाहनों पर बैठने को मजबूर होते हैं। पुलिस-प्रशासन के कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से वाहन चालक नियम कानूनों से खिलवाड़ कर सवारियां ढो रहे हैं और लोगों की जान आफत में डाल रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed