फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mahseer caught

यूके के फिलिप डेजेन ने पकड़ी 49 पाउंड की महाशीर

Tue, 03 Nov 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 03 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Mahseer caught

जिले में पांच नदियों के संगम पंचेश्वर में इस वर्ष आयोजित की गई नौवीं इंटरनेशनल एंगलिंग मीट (अंतरराष्ट्रीय मत्स्य आखेट प्रतियोगिता) संपन्न हो गई है। इस बार प्रतियोगिता में यूनाईटेड किंगडम के फिलिप डेजेन ने सर्वाधिक 49 पाउंड वजनी महाशीर मछली पकड़ने में सफलता पाई। एंगलिंग मीट में चार विदेशियों सहित दस एंगलर शामिल हुए, जिन्होंने 118 पाउंड से अधिक वजन की मछलियां पकड़ी। नौंवी मीट के साथ ही पंचेश्वर में अंतरराष्ट्रीय मत्स्य आखेट प्रतियोगिता का एक चरण पूरा हो गया है।

विज्ञापन


वन विभाग और स्वयंसेवी संस्था दृष्टिकोण की ओर से आयोजित एंगलिंग मीट में नई दिल्ली के अजय एरिक लाल ने तीन प्रयासों में 12 पाउंड, गुवाहाटी के दोरेंद्र सिंह ने एक प्रयास में 18.73 पाउंड और यूके के क्रिस्टोफर स्टीफन ने पांच प्रयासों में 39 पाउंड की मछलियों को पकड़ने में सफलता पाई। दृष्टिकोण संस्था के चेयरमैन साकेत दास ने बताया कि सभी पकड़ी गई मछलियों की लंबाई, चौड़ाई नापने के साथ ही उनका वजन लिया गया तथा बाद में उन्हें फिर से नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


विदेशी एंगलरों ने लिया मडुंवे की रोटी का लुत्फ

मत्स्य आखेट प्रतियोगिता के लिए पंचेश्वर पहुंचे विदेशी एंगलरों ने खाने-पीने में स्थानीय व्यंजनों को ही तरजीह दी। एंगलरों ने जहां मडुंवे की रोटी का लुत्फ उठाया, वहीं गहत की दाल, भट्ट की चुड़कानी, गहत के डुबके, सियांली और मांस से बने बेड़्या पूरी भी खाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग को किया 61500 का भुगतान

एंगलिंग मीट की आयोजक संस्था दृष्टिकोण चेयरमैन साकेत दास के अनुसार संस्था ने पंचेश्वर में एंगलिंग प्रतियोगिता के लाइसेंस फीस के रूप में वन विभाग को 61500 रुपये की राशि का भुगतान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed