{"_id":"5f32d44e8ebc3e4ae2047793","slug":"mahotsav-canceled-champawat-news-hld3930595165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनकुरी गांव में आठ दिनी गौरा महोत्सव स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुनकुरी गांव में आठ दिनी गौरा महोत्सव स्थगित
विज्ञापन
नेपाल सीमा से लगे सुनकुरी गांव में गौरा महोत्सव के आयोजन को लेकर चर्चा करते ग्रामीण।
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना का साया विकासखंड के नेपाल सीमा से लगे सुनकुरी गांव में होने वाला आठ दिनी गौरा महोत्सव पर भी पड़ गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए 24 से 31 अगस्त तक होने वाला गौरा महोत्सव स्थगित कर दिया गया है। परंपरा को जीवंत रखने के लिए मां गौरा की सांकेतिक पूजा अर्चना की जाएगी। मेले का आयोजन भी नहीं होगा।
मंगलवार को नर सिंह सौन की अध्यक्षता में हुई बैठक में गौरा महोत्सव को लेकर चर्चा गई। कोरोना को देखते हुए ग्रामीणों ने महोत्सव को स्थगित करने का निर्णय लिया। सौन ने बताया कि इस साल 24 अगस्त से आठ दिनी गौरा महोत्सव होना था। शासन प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है। परंपरा को जीवंत रखने के लिए प्रतिदिन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मां गौरा की पूजा अर्चना की जाएगी। बैठक में ग्राम प्रधान शिवराज कुमार, विक्रम सिंह सामंत, उमेद सामंत, नैन सिंह, शंकर सिंह, हयात सिंह, सोबन सिंह, खीम सिंह, जोगा सिंह, भगीरथ सिंह आदि रहे।
हवन के साथ आज होगा जन्माष्टमी महोत्सव का पारायण
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर मंदिर में सांकेतिक 50वां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव चल रहा है। इस दौरान रोज अनुष्ठान किए जा रहे हैं। कोरोना को देखते हुए शासन, प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए मंदिर में तीन पुरोहितों की ओर से पूजा कराई जा रही है, जबकि महोत्सव के मुख्य आयोजक स्वामी मोहनानंद तीर्थ की ओर से श्रोता रहित महाशिवपुराण कथा का वाचन किया जा रहा है। मुख्य यजमान प्रकाश पुनेठा और मंजू पुनेठा पूजा कर रहे हैं। मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उपवास रखकर मंदिर में पूजा, अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने सुरक्षित दूरी का पालन कर भगवान श्रीकृष्ण को झूले में झुलाया। स्वामी मोहनानंद और ऋषेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता ने बताया कि बुधवार को हवन, यज्ञ के साथ महोत्सव का पारायण किया जाएगा। कोरोना के चलते इस वर्ष भंडारा नहीं होगा।