{"_id":"64069d60bf7c3ca11f08fbb5","slug":"maa-purnagiri-fair-tanakpur-news-c-8-1-74826-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि मेला : नौ मार्च को सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि मेला : नौ मार्च को सीएम पुष्कर सिंह धामी करेंगे उद्घाटन
Tue, 07 Mar 2023 07:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:41 AM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि धाम में स्थापित देवी मां की मूर्ति। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। नौ मार्च से शुरू हो रहे पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इसके लिए प्रशासनिक अमला जोरों से तैयारी में जुटा है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर सिंह ने व्यवस्थाओं से जुड़े विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने मेले के शुभारंभ से पूर्व हर हाल में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
तीन दिन बाद होली के अगले दिन से मां पूर्णागिरि धाम का सरकारी मेला शुरू हो जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रशासन दिन-रात व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा है। सोमवार को मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम ने मंदिर समिति और अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। वन विभाग को मार्गों के किनारे आग से सुरक्षा के उपाय करने, ऊर्जा निगम को लाइन से टच कर रहे पेड़ों की लॉपिंग करने, नगर पालिका प्रशासन को टनकपुर और बनबसा मेला क्षेत्र में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
मेला मजिस्ट्रेट ने बताया कि नौ मार्च को सुबह साढ़े दस बजे सीएम पुष्कर सिंह धामी मेले का उद्घाटन करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय की अध्यक्षता में होने वाले उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा, वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी उपस्थित रहेंगे। पूर्णागिरि मेले की व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक में जिला पंचायत के एएमए भगवत पाटनी, सीओ अविनाश वर्मा, तहसीलदार पिंकी आर्या, मंदिर समिति अध्यक्ष किशन तिवारी, सुरेश तिवारी, एई आरके यादव, बीएस कुवार्बी, विभोर गुप्ता, ईओ भूपेंद्र प्रकाश गुप्ता, राकेश कोटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
पेयजल व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जेई मांगा
पेयजल व्यवस्था की निगरानी के लिए मेला प्रशासन ने मेला अवधि के लिए एक अतिरिक्त जेई की मांग की है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि जलसंस्थान के अतिरिक्त जेई की तैनाती के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है।
पूर्णागिरि मेले के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती
टनकपुर (चंपावत)। होली के अगले दिन नौ मार्च से शुरू हो रहे पूर्णागिरि मेले के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि व्यवस्थाओं पर निगरानी के लिए मेला क्षेत्र में छह सेक्टर बनाए गए हैं। बताया कि ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर सेक्टर में तहसीलदार पिंकी आर्या को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा भैरव मंदिर से काली मंदिर तक सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आरके यादव को, काली मंदिर से मुख्य मंदिर तक लोनिवि के एई विभोर गुप्ता को, ककरालीगेट से ठुलीगाड़ तक जल संस्थान के एई बीएस कुवार्बी, टनकपुर सेक्टर में ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी को और बनबसा मेला क्षेत्र सेक्टर में नगर पंचायत ईओ राकेश कोटिया को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। संवाद