{"_id":"6429c371d43411e727056116","slug":"maa-purnagiri-dham-health-camp-champawat-news-c-8-1-101118-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम के स्वास्थ्य कैंप में होंगे रैपिड एंटीजन टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मां पूर्णागिरि धाम के स्वास्थ्य कैंप में होंगे रैपिड एंटीजन टेस्ट
Sun, 02 Apr 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण की आहट बढ़ने से चिंता बढ़ी है लेकिन फिलहाल मां पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मास्क की अनिवार्यता नहीं की गई है।
सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि मेला क्षेत्र में तीनों स्वास्थ्य शिविर ठुलीगाड़, भैरव मंदिर और काली मंदिर क्षेत्र में खांसी, जुकाम, बुखार सहित संदिग्ध लक्षण वाले श्रद्धालुओं और अन्य लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग लक्षण वाले लोगों के लिए दवाओं के साथ ही मास्क की व्यवस्था भी कराएगा।
कोरोना को लेकर मास्क की फिलहाल अनिवार्यता नहीं है। मेला क्षेत्र में एहतियात बरती जा रही है। उच्चाधिकारियों के जैसे निर्देश मिलेंगे, उसके अनुरूप कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
- सुंदर सिंह, मेला मजिस्ट्रेट, पूर्णागिरि धाम।
खराब मौसम के बीच उमड़ रहे श्रद्धालु
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। खराब मौसम के बीच मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। रविवार को 11 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी दर्शन किए। मुख्य मंदिर में भीड़ होने से श्रद्धालुओं को कतार में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
वहीं मेला क्षेत्र में कुछ जगह फैली गंदगी श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बन रही है। बूम से लेकर मुख्य मंदिर के पास तक तीन स्थानों पर गंदगी की श्रद्धालुओं ने शिकायत की है। मेला मजिस्ट्रेट सुंदर सिंह ने कहा कि आमतौर पर मेला क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई कराई जा रही है। पानी की भी पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। इसके बावजूद गंदगी मिलने पर सुधार करने को कहा गया है। जिला पंचायत और सफाई से जुड़े ठेकेदार से साफ- सफाई दुरुस्त के लिए कहा गया है।