{"_id":"61bcd61495eb885b7049ea8a","slug":"lpg-did-not-reach-in-parasonsera-for-one-and-a-half-months-villagers-demonstrated-champawat-news-hld4479552199","type":"story","status":"publish","title_hn":"उज्ज्वला का सिलिंडर नहीं मिला, फिर लकड़ी का चूल्हा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उज्ज्वला का सिलिंडर नहीं मिला, फिर लकड़ी का चूल्हा जला
विज्ञापन
बाराकोट के पाडासोंसेरा में गैस न आने से गुस्साए लोग खाली सिलिंडरों के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। रसोई किल्लत की समस्या से जूझ रहे विकासखंड बाराकोट के पाड़ासोंसेरा के ग्रामीणों ने रसोई गैस की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इनमें उज्ज्वला गैस कनेक्शन वाले 134 परिवार भी शामिल है। लोगों का कहना है कि बड़ी मुश्किल से धुएं से निजात मिली थी। महंगाई के बावजूद व्यवस्था कर सिलिंडर ले रहे थे लेकिन जब गैस ही नहीं आ रही है तो फिर लकड़ी जलाकर खाना बनाने के लिए विवश होना पड़ रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जल्द रसोई गैस का वितरण न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गिरीश राम के नेतृत्व में रसोई गैस न होने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि करीब डेढ़ महीने से अधिक समय से उनके क्षेत्र में रसोई गैस का वितरण नहीं हो पाया है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार मांग के बावजूद गैस का वितरण नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि रसोई गैस न मिलने के कारण लोग जंगलों से लकड़ियां लाकर खाना बनाने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने जल्द रसोई गैस का वितरण न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां भीम सिंह, दिनेश नाथ, मनोज सिंह, हरि सिंह आदि थे।
प्लांट से आपूर्ति कम होने से बढ़ीं दिक्कतें
लोहाघाट (चंपावत)। गैस एजेंसी में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 26 हजार उपभोक्ता हैं। महीने में करीब 17 हजार उपभोक्ताओं की ओर से सिलिंडर रिफिल कराए जाते हैं। करीब दो माह से प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति कम होने से एजेंसी को उपभोक्ताओं को समय पर रसोई गैस उपलब्ध कराने में दिक्कत हो रही है। रसोई गैस की आपूर्ति कम होने से नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक हजार का बैकलॉग चल रहा है।
विज्ञापन
नवंबर में इन क्षेत्रों में हुई रसोई गैस की आपूर्ति
लोहाघाट (चंपावत)। नवंबर में पुलहिंडोला, बर्दाखान, बाराकोट, खेतीखान, गल्लागांव, मरोड़ाखान, भिंगराड़ा, पाटन पाटनी, रीठा साहिब, जनकांडे, ढेरनाथ, किमतोली, थुवा माहरा आदि स्थानों में रसोई गैस की आपूर्ति की गई।
इन स्थानों में नहीं बंट पाई रसोई गैस
लोहाघाट (चंपावत)। रसोई गैस की किल्लत के चलते नवंबर में पाटी, सिमलखेत, रौंसाल, पंचेश्वर, धूनाघाट, चौमत आदि स्थानों में रसोई गैस का वितरण नहीं हो सका था। दिसंबर के प्रथम पखवाड़े में नवंबर में छूटे हुए सभी स्थानों में रसोई गैस की आपूर्ति कर दी है।
प्लांट से रसोई गैस मांग के अनुरूप न मिल पाने के कारण वितरण में कुछ दिक्कतें हो रही हैं। वर्तमान में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब एक हजार सिलिंडरों का बैकलॉग चल रहा है। गैस एजेंसी, लोहाघाट नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गैस की उपलब्धता के आधार पर रसोई गैस का वितरण किया जा रहा है। - गोविंद आर्या, प्रबंधक, गैस एजेंसी लोहाघाट।