{"_id":"62114a9f4f42f3517935a40b","slug":"low-voltage-in-champawat-champawat-news-hld4541985126","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो-वोल्टेज हो रही छात्रों की पढ़ाई पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो-वोल्टेज हो रही छात्रों की पढ़ाई पर भारी
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के अधिकारियों से लो-वोल्टेज की शिकायत करते डूंगरासेटी के ग्रामीण। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। चक्कू और डूंगरासेटी के ग्रामीण लोवोल्टेज से परेशान हैं। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई से लेकर बिजली पर निर्भर रोजमर्रा के काम पर भी बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या सुलझाने की मांग की है।
अजय चौधरी, कमल सिंह, दिनेश, सुमित, अमन, नवीन आदि ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से शाम ढलते ही गांव में लोवोल्टेज की शिकायत मिल रही है। लोगों ने कहा कि पढ़ाई और अन्य परेशानियों समेत लो-वोल्टेज की वजह से वे कपड़े धोने की मशीन, रेफ्रिजरेटर, मिक्सी का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
कई बार जानकारी देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका है। अब ग्रामीणों ने लोवोल्टेज समस्या न सुलझने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं ऊर्जा निगम के जेई अमरनाथ ने कहा कि डूंगरासेटी क्षेत्र में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की योजना है। ट्रांसफार्मर लगने तक वैकल्पिक व्यवस्था कर वोल्टेज की समस्या सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।