फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lottery allotment of nine outlets of indigenous foreign liquor

देशी विदेशी शराब की नौ दुकानों का लाटरी से हुआ आवंटन 

Tue, 30 May 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Tue, 30 May 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Lottery allotment of nine outlets of indigenous foreign liquor
लाटरी प्रक्रिया में शामिल आवेदक और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
 जिले में स्थित देशी, विदेशी तथा मिश्रित शराब की नौ दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया गया। मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम डा.अहमद इकबाल की मौजूदगी तथा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कैमरों की निगरानी में लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। जिले में देशी शराब की तीन, विदेशी शराब की चार तथा मिश्रित दो दुकानों के लिए 366 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जिनमें से देशी शराब के लिए 64, विदेशी शराब के लिए 212 तथा मिश्रित दुकानों के लिए 90 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। 
विज्ञापन


सबसे पहले विदेशी शराब की दुकानों की लॉटरी में लोहाघाट की दुकान विजय वर्मा के नाम, देवीधुरा की दुकान भीम सिंह देव, बनबसा की दिनेश सिंह तथा टनकपुर की दुकान कैलाश नाथ को आवंटित की गई। इसके बाद देशी शराब की टनकपुर नंबर एक की दुकान केशव दत्त के नाम, टनकपुर नंबर दो की दुकान विशन दत्त जोशी के नाम तथा बनबसा की दुकान सतीश मेहता के नाम आवंटित हुई। मिश्रित दुकानों  में बाराकोट की दुकान आन सिंह के नाम तथा भिंगराड़ा की दुकान जयदत्त जोशी के नाम आवंटित हुई। इस मौके पर एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह, पुलिस उपाधीक्षक प्रयाग सिंह कफलिया, कोतवाली निरीक्षक उत्तम सिंह, थानाध्यक्ष लोहाघाट मीनाक्षी नौटियाल, आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद सहित आवेदक मौजूद रहे।
विज्ञापन




नौ दुकानों से 22.42 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य
चंपावत। जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह ने बताया कि आज आवंटित नौ दुकानों से 22.42 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें लोहाघाट की विदेशी दुकान से चार करोड़, देवीधुरा की दुकान से 1.12 करोड़, बनबसा की दुकान से 1.70 करोड़ तथा टनकपुर की दुकान से  3.5 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा टनकपुर देशी नंबर एक की दुकान से 3.5 करोड़, टनकपुर नंबर दो के लिए 2.5 करोड़, बनबसा की दुकान से 2.6 करोड़ के साथ ही बाराकोट की मिश्रित दुकान से दो करोड़ तथा भिंगराड़ा की दुकान से 1.5 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष पांच दुकानों के लिए आज जमा होंगे आवेदन
चंपावत। जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार आवंटन से बच गई शेष पांच दुकानों के लिए  31 मई दोपहर दो बजे तक आवेदन पत्र जमा किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि चंपावत की देशी और विदेशी, लोहाघाट की देशी के अलावा पाटी और बस्टिया की मिश्रित दुकानों के लिए आवेदन  प्राप्त न होने के कारण इनका आवंटन शेष है।



एक भी महिला आवेदनकर्ता के नाम नहीं खुली दुकान
चंपावत। मंगलवार की दुकानों के आवंटन के लिए हुई लाटरी के पहले चरण में एक भी महिला आवेदनकर्ता के नाम दुकान का आवंटन नहीं हो पाया। नौ दुकानों के लिए आए 366 आवेदन पत्रों में 40 आवेदन पत्र महिलाओं के थे, लेकिन किसी एक के नाम भी लॉटरी नहीं निकल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed