फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lohaghat will soon appoint EO

लोहाघाट में जल्द होगी ईओ की नियुक्ति

Thu, 09 Jul 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो /अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 09 Jul 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन

प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि लोहाघाट नगर   पंचायत में लंबे समय से रिक्त अधिशासी अधिकारी (ईओ) के पद को जल्द भरा  जाएगा। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रदेश के काफी निकायों में पूर्णकालिक ईओ का पद खाली है। इन्हें भरने के लिए विचार चल रहा है। नगर पंचायत का नगर की भूमि में स्वामित्व न होने के कारण मलिन बस्ती आवास बनाने में दिक्कतें आ रही है, जिससे निपटने के लिए अलग से नीति निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सूबे के 100 नगरों को पर्यटन की दृष्टि से चयनित कर आधारभूत सुविधाओं से लैस किया जाएगा। गौ वंश संरक्षण के लिए पहाड़ों में मानकों को शिथिल कर 25 गांवों में गौ सदन स्थापित कर सहायता देगी। उत्तराखंड को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य  बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कृत्रिम गर्भाधान तथा चारा  विकास योजना को प्रभावी रूप से विकसित किया जा रहा है। अब गांवों में निजी  घास के लिए बनाई गई भूमि में भी चारा प्रजाति की पौध का रोपण किया जाएगा। जिले में चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों के संबंध में गठित  समिति द्वारा भेजे गए नामों पर फिर से विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


चिल्ड्रन पार्क का हुआ शिलान्यास
लोहाघाट  (चंपावत)। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह ने शिवालय मंदिर के पास चिल्ड्रन पार्क का शिलान्यास किया। यह पार्क राज्य अवस्थापना मद से 28.94 लाख रुपये की लागत से बनेगा। यह पार्क करीब एक साल में पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, गोविंद वर्मा, डा. महेश ढेक, नवीन मुरारी, रमेश मेहता, कविराज मौनी, भुवन चौबे, भय्यू बोहरा, बल्लू माहरा आदि मौजूद थे।  इससे पहले विभिन्न संगठनों ने मंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed