{"_id":"5994864a4f1c1bcf018b45b5","slug":"lohaghat-s-lieutenant-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगती त्रासदी के बाद से लापता हैं लोहाघाट के प्रकाश अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगती त्रासदी के बाद से लापता हैं लोहाघाट के प्रकाश अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ के मांगती में लापता लोहाघाट का सैनिक प्रकाश अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले के मांगती में 13 अगस्त की रात आई आपदा में लोहाघाट के प्रेमनगर पाटन निवासी लांस नायक प्रकाश सिंह अधिकारी भी लापता हुए हैं। वह तीन कुमाऊं रेजिमेंट पिथौरागढ़ के मांगती में तैनात हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन बेहद सदमे में हैं। मां, पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रकाश सिंह अधिकारी 17 वर्ष की सेवा पूरी कर मार्च 2018 में रिटायर होने वाले थे। मूल रूप से भनोली सिब्योली के रहने वाले लांसनायक प्रकाश सिंह अधिकारी (37) पुत्र स्वर्गीय कंजर सिंह तीन कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात हैं। बादल फटने से आई तबाही में प्रकाश भी लापता हो गए। मंगलवार को पिथौरागढ़ से आए सेना के जवान मनोज अधिकारी ने परिजनों को सैनिक प्रकाश सिंह अधिकारी के हादसे में लापता होने की खबर परिजनों को दी। सूचना मिलते ही लापता सैनिक की पत्नी नेहा अधिकारी, मां कलावती देवी, पुत्र शिवम (8) और पुत्री पीहू (5) बदहवास हैं। परिवार में मातम पसरा हुआ है।
परिजन मंदिरों में जाकर प्रकाश के सकुशल होने की कामना कर रहे हैं। ग्रामीण भी परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी एक हफ्ते पहले ही पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से बात हुई थी। साथ ही वे 15 दिन पूर्व ही एक महीने की छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे। प्रकाश के ससुर चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि उनका दामाद मार्च 2018 में सेना में 17 वर्ष की ड्यूटी कर पेंशन आने वाले थे। इसके लिए उन्होंने अपने कागजात भी तैयार कर लिए थे। प्रकाश चार भाइयों में सबसे बड़े थे। हादसे में भाई के लापता होने की सूचना मिलने पर उनके तीनों छोटे भाई धन सिंह और गोकुल सिंह, पुष्कर सिंह छुट्टी लेकर घर आ गए हैं। परिजनों का कहना है कि वे घटनास्थल पर जाने की सोच रहे हैं, लेकिन वहां के रास्ते बेहद खतरनाक होने के कारण वह नहीं जा पा रहे हैं।