{"_id":"609ffa18c6e2b9004947f89cc7965554","slug":"lohaghat-reached-save-the-village-welcome-to-visit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट पहुंची ‘गांव बचाओ’ यात्रा का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट पहुंची ‘गांव बचाओ’ यात्रा का स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Thu, 08 Oct 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पद्मश्री डा.अनिल जोशी के नेतृत्व में ‘गांव बचाओ’ यात्रा का लोहाघाट में भव्य स्वागत किया गया। मीनाबाजार में लोगों को संबोधित करते हुए डा.जोशी ने कहा कि सामरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से नेपाल तथा चीन सीमा से जुड़े यहां के सीमांत क्षेत्रों से जिस तेजी के साथ पलायन हो रहा है, इससे राष्ट्रीय सुरक्षा के सामने गंभीर सवाल पैदा कर दिए हैं।
विज्ञापन
राज्य आंदोलनकारी नवीन मुरारी, डा.रवीश जोशी ने भी विचार रखे। इस दौरान बीडी कलौनी, भूपाल मेहता, भैरव राय, गोविंद वर्मा, गोविंद बोहरा, बसंत पंगरिया, रमेश मुरारी, नवीन खर्कवाल, सचिन जोशी, दीपक सुतेड़ी, दीपक जोशी, ब्रजेश माहरा, आरपी ओली आदि ने डा.जोशी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
गांवों से उड़ चुकी है माटी की खुशबू
आराकोट से अस्कोट तक की यात्रा कर लौटे पद्मश्री डा.अनिल जोशी ने कहा कि पहाड़ों के गांवों से यहां की माटी की खुशबू उड़ चुकी है। हर जगह हताशा और निराशा का वातावरण देखने को मिला है। राज्य बनने के बाद सरकारों के विकास के दावों की असलियत सामने आई है। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों की उपस्थिति की जानकारी वहां रहने वाले लोगों ने सेना को दी। जब सारा देश सोता रहता है, सीमा में रहने वाले लोग सजग प्रहरी बनकर देश की रक्षा करते आ रहे हैं। यदि वही लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव में शहरों में आकर भीड़ का हिस्सा बनते जाएंगे तो इससे देश की सुरक्षा व्यवस्था कैसी होगी। इस दौरान मुन्ना राणा, डीपी सेमवाल, जेपी नैथानी, पीसी जोशी, सत्येंद्र, राधा पंवार, पिंकी चौहान, शालेंद्र नेगी, हिमानी पुरोहित, गोविंद मेहरा, मयंक ध्यानी, सुनील चौधरी, रमेश, मनमोहन सिंह नेगी, भुवन जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन