{"_id":"5e81fe398ebc3e72bd7110d9","slug":"lohaghat-lockup-champawat-news-hld3787720188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर रिहा होंगे सात कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर रिहा होंगे सात कैदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना के खतरों को देखते हुए अदालत के आदेश पर विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ा जाना है। इसके चलते लोहाघाट न्यायिक बंदीगृह के सात विचाराधीन कैदियों को अंतरिम जमानत पर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
न्यायिक बंदीगृह प्रभारी राजस्व उपनिरीक्षक सलमान ने बताया कि विभिन्न मामलों में लोहाघाट बंदीगृह में रखे गए सात विचाराधीन कैदियों का सोमवार को स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। इन कैदियों को छोड़ने से पूर्व निजी मुचलके भराने के साथ अन्य जरूरी प्रपत्र तैयार कराए जा रहे हैं। न्यायिक बंदीगृह प्रभारी ने बताया कि डीएम के आदेश के बाद इन कैदियों को जमानत पर छह माह के लिए रिहा कर दिया जाएगा।
डॉक्टरों ने सातों विचाराधीन कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। परीक्षण में सभी स्वस्थ पाए गए। बंदीगृह प्रभारी ने बताया कि सात साल से कम उम्र की सजा वाली धाराओं के आरोपियों को जमानत पर छोड़ा जा रहा है। इसमें वन्यजीव अंग तस्करी, बिजली चोरी, झगड़े आदि के मामले मुख्य रूप से शामिल हैं। फिलहाल न्यायिक बंदीगृह में तीन महिलाएं और 41 पुरुष हैं।