{"_id":"dba73004f7c2d54dc69a0b5311e4a781","slug":"lohaghat-depot-will-have-four-new-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट डिपो को मिलेगी चार और नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट डिपो को मिलेगी चार और नई बसें
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Mon, 13 Jul 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट डिपो को शीघ्र ही चार और नई बसें मिलेंगी। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने प्रमुख सचिव परिवहन एस रामास्वामी तथा महाप्रबंधक दीपक जैन से वार्ता कर डिपो में बस बेड़ा की हालत को सुधारने की मांग की। विधायक के आग्रह पर चार और नई बसें शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
लोहाघाट डिपो में 36 बसों के बेड़े में 50 प्रतिशत बसें या तो मियाद से अधिक चल चुकी हैं, या उनकी हालत ठीक न होने के कारण उनका संचालन टनकपुर से मैदानी क्षेत्रों में किया जा रहा है, जिस कारण यहां यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डिपो की ओर से निगम प्रशासन से 20 नई बसों की मांग की गई है। जिसमें अभी मात्र चार नई बसें ही उपलब्ध हो पाई हैं।
विज्ञापन