{"_id":"d3f0efa7bf71921152699301979e90bb","slug":"locksmith-topper-department-in-nainital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला-चाबी में नैनीताल विभाग अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला-चाबी में नैनीताल विभाग अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीजीआईसी प्रांगण में हुई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की कुमाऊं संभाग स्तरीय समता प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने काफी दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, डीडीहाट समेत चंपावत जिले के 160 से अधिक स्वयंसेवक शामिल थे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की ताला-चाबी में नैनीताल विभाग ने पहला, ऊधमसिंह नगर ने दूसरा स्थान पाया, जबकि समता प्रतियोगिता में चंपावत ने पहला, ऊधमसिंह नगर ने दूसरा, बागेश्वर ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगियों का गणगीत बेहद सराहा गया। प्रांतीय शारीरिक प्रमुख रमेश ओली ने परिणामों की घोषणा की।प्रांत प्रचारक युद्धवीर ने प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया। संचालन में पिथौरागढ़ के विभाग प्रचारक भगवती, अल्मोड़ा के भगवान, प्रांतीय शारीरिक प्रमुख रमेश ओली, जिला प्रचार प्रमुख गिरीश सोराड़ी, जिला कार्यवाह ईश्वरी, विभाग कार्यवाह आनंद ओली, संभाग निरीक्षक केएन चौबे, जेसी पांडेय आदि ने सहयोग किया। इस दौरान विधायक पूरन फर्त्याल, पूर्व विधायक केसी पुनेठा, अमरनाथ वर्मा, रूप सिंह बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, नवीन बोहरा, अमित जुकरिया, शेखर जोशी, शत्रुघ्न कोठारी, श्याम ढेक, मोहित पाठक, चिंतामणि जुकरिया आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
अनुशासन की सीख दे गए आरएसएस स्वयंसेवक
आरएसएस के कुमाऊं मंडलीय प्रतियोगिताओं से लोगों को कार्यकर्ताओं के अनुशासन, समर्पण और कार्य करने की सीख मिली है। कार्यकर्ताओं में हर वर्ग, जाति के स्वयंसेवक शामिल थे, लेकिन कहीं भी किसी में कोई भेदभाव, छुआछूत जैसी विकृति दूर तक नहीं दिखाई दी। कोई भोजन बना रहा था, तो कोई पुरस्कारों की व्यवस्था कर रहा था। सबसे बड़ी विशेषता यह है कि स्वयंसेवकों के अलावा पूरे क्षेत्र से आए पदाधिकारियों की भारी भीड़ के बावजूद कहीं कोई गंदगी का नामोनिशान देखने को नहीं मिला। उल्टा जहां कहीं गंदगी देखी स्वयंसेवकों ने उसे साफ किया।
विज्ञापन