फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Locks were kept hanging for two hours in social welfare department

समाज कल्याण विभाग में दो घंटे तक लटके रहे ताले

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Locks were kept hanging for two hours in social welfare department
चंपावत जिला समाज कल्याण विभाग में लटके ताले। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिला समाज कल्याण विभाग में बुधवार को मध्याह्न 12 बजे तक ताले लटके रहे। पूरे दो घंटे तक एक भी अधिकारी-कर्मचारी विभाग के कार्यालय में मौजूद नहीं था। बाद में 12 बजे बाद कार्यालय के दरवाजे खुल सके। इस वजह से पेंशन और दूसरे काम से यहां आने वाले लोगों को परेशानी से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट से 200 मीटर दूर विकास भवन में स्थित जिला समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में बुधवार को सुबह के वक्त सन्नाटा पसरा हुआ था। करीब मध्याह्न 12 बजे तक कार्यालय के चारों कक्षों में ताले लटके थे। इस दौरान कई लोग आए और मायूस लौट गए। 23 किमी दूर बाराकोट ब्लाक से आए दो युवक समाज कल्याण विभाग में लटके ताले देख बैरंग लौटे। इसी तरह 55 किमी दूर धूरा गांव से पेंशन के चलते आए आन सिंह, बीना देवी, भागीरथी देवी आदि को भी मायूसी मिली।
विज्ञापन

कोट
लोहाघाट में लोहावती नदी में चलाए गए स्वच्छता अभियान में विभाग के सारे कर्मचारियों के जाने से विभाग देर से खुला। इस गलती का अहसास होने पर तुरंत ही विभाग के कुछ कर्मियों को वापस चंपावत भेज कार्यालय खुलवाया गया। -आरएस सामंत, जिला समाज कल्याण अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed