{"_id":"5939831e4f1c1b51039c8195","slug":"locks-in-four-shops-of-district-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत की चार दुकानों में ताले ठोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत की चार दुकानों में ताले ठोके
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत की दुकानों पर ठोके गए ताले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरकारी अस्पताल के पास बनी जिला पंचायत की चार दुकानों में उप जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद जिला पंचायत ने ताले ठोक दिए हैं। आलोक जोशी, कविराज मौनी, भगवान बिष्ट, संजय मौनी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अस्पताल के समीप उन्हें आवंटित दुकानों पर कुछ अन्य लोगों लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए इन्हें खाली कराने की मांग की थी। एसडीएम के आदेश के बाद जिला पंचायत ने दुकानों में ताला ठोक दिया है।
आलोक जोशी, कविराज मौनी, भगवान बिष्ट, संजय मौनी द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जिला पंचायत ने एक अक्तूबर 2016 को उन्हें एक-एक दुकानें आवंटित की थी। लेकिन उनकी दुकानों पर कुछ अन्य लोगों ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने दुकानें खाली करने की मांग की थी। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) को मामले की जांच कर नियम के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। एसडीएम का कहना है कि कब्जा कैसे हुआ, इस मामले की जांच कराई जा रही है। इस मामले में विभिन्न पक्षों के बयान लिए जाएंगे। जिला पंचायत के एएमए राजेश कुमार का कहना है कि जिला पंचायत ने चारों दुकानों को सीज कर दिया है। जिला पंचायत ने पूर्व में जिन चार लोगों को दुकानें आवंटित की थी, उन्हें निरस्त कर दिया गया है।