फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Loan Camp in Lohaghat And Pithauragarh

वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम में 48 लाख के ऋण बांटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Loan Camp in Lohaghat And Pithauragarh
लोहाघाट में ग्रामीण बैंक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विभिन्न स्थानों से आए लोग। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की पाटन शाखा की ओर से बुधवार को जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 16 लोगों को 48 लाख रुपये के ऋण बांटे गए।
विज्ञापन

शिविर में लीड बैंक अधिकारी ने अटल पेंशन, पीएम जीवन ज्योति, पीएम जीवन सुरक्षा आदि योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में 10 स्वयं सहायता समूह सहित 16 लोगों को 48 लाख का ऋण बांटा गया। बीडीओ एमसी परगांई ने सरकारी योजनाएं और वित्तीय साक्षरता संयोजक महेंद्र सिंह तड़ागी ने वित्त संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में पाटन, अमोड़ी, बर्दाखान की ग्रामीण बैंक की शाखा ने प्रतिभाग किया। लीड बैंक अधिकारी प्रवीण सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शाखा प्रबंधक प्रकाश सिंह करायत ने संचालन किया। इस मौके पर शाखा प्रबंधक पाटन दीपक चंद, शाखा प्रबंधक अमोड़ी जगदीश बोहरा, शाखा प्रबंधक लोहाघाट अमोल बासे आदि रहे।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में 56 लाभार्थियों को 137.95 लाख के ऋण बांटे
पिथौरागढ़। नगर में जिला अग्रणी बैंक के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम पर ऋण शिविर आयोजित किया गया जिसमें एसबीआई, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, जिला सहकारी बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, इंडियन बैंक ने 56 लाभार्थियों को 137.95 लाख के ऋण बांटे गए। पालिका सभागार में बुधवार को मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने ऋण शिविर का शुभारंभ किया। पालिकाध्यक्ष, जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत, नाबार्ड के प्रबंधक क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तराखंड ग्रामीण बैंक केएम शर्मा, लीड बैंक अधिकारी अमर सिंह ग्वाल ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। लाभार्थियों को सरकार और बैंक की योजनाओं के तहत स्वीकृत ऋण राशि के चेक बांटे गए। लाभार्थियों से समय पर बकाया भुगतान करने के लिए कहा गया। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के योजना प्रबंधक विजय सिंह भंडारी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
थल (पिथौरागढ़)। जिला सहकारी बैंक की थल शाखा ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने किसानों को प्रधानमंत्री की ओर से चलाई गई फसल बीमा, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना की जानकारी दी। बैंक और समितियों के माध्यम से मुख्य अतिथि भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष कमल कन्याल, शशिकला भैसोड़ा, नरेंद्र सिंह खड़ायत, राजेंद्र बाफिला, चंद्रा सेमटी, सचिव अंकुर सत्याल, प्रकाश महरा, आनंद पुजारा, मनोज कुमार, भरत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed