फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Live stage of sub tehsil came party celebrating

मंच उप तहसील का जीओ आया, मना जश्न

Fri, 11 Sep 2015 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 11 Sep 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन

नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के लिए अलग मंच उप तहसील बनेगी। इस आशय का शासनादेश जारी कर दिया गया है। तल्लादेश क्षेत्र के लोगों ने सीमांत में, तो चंपावत विकास संघर्ष समिति ने मुख्यालय में आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

विज्ञापन


मंच उप तहसील में दुबडजैनल, बिरगोला, रियांसीबमनगांव, सिमियाउरी, बकौड़ा, रुइयां राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र के 46 गांवों को शामिल किया गया है। बाराकोट और गुमदेश के अलावा जिले की यह तीसरी उप तहसील होगी। विधायक प्रतिनिधि विपिन जोशी ने कहा कि उप तहसील बनने से न केवल क्षेत्र के लोगों को नजदीक में प्रशासनिक सुविधा मिलेगी, विकास की गति में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन


मंच की प्रधान पूजा महर, महासिंह, दान सिंह, दिवान सिंह, महेश जोशी, अर्जुन सिंह, गंगा देवी, माहेश्वरी देवी, धारू देवी, लक्ष्मी जोशी, कैलाश बोहरा सहित तमाम प्रतिनिधियों ने जश्न मनाया। उधर, चंपावत में संघर्ष समिति के बसंत तड़ागी, हरेंद्र बोहरा, विनोद चौधरी, मनोह महर, प्रदीप गड़कोटी, मनोज महर, कुंदन सिंह, पुष्कर सिंह, सपा जिलाध्यक्ष एलएम भट्ट आदि ने जश्न मनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed