{"_id":"4198745e23e8764478cca11affdb4f0d","slug":"lions-club-diwali-mela-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्केस्ट्रा नाइट में जमकर नाचे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्केस्ट्रा नाइट में जमकर नाचे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस क्लब का दो दिनी दीपावली मेला आर्केस्ट्रा पार्टी की रंगीन शाम के साथ संपन्न हो गया। दिल्ली की आर्केस्ट्रा पार्टी के कलाकारों ने गीत-संगीत और डांस का जादू बिखेरकर देर रात तक लोगों को खूब नचाया। लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ ही झूलों का भी आनंद लिया।
विज्ञापन
शहर के गांधी मैदान में आयोजित मेले के अंतिम दिन भारी भीड़ उमड़ी। आलम यह था कि पूरे मैदान में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। शाम सात बजे से आर्केस्ट्रा के रंगारंग कार्यक्रम शुरू हुए। दिल्ली के कलाकारों ने फिल्मी गानों की प्रस्तुति देने के साथ ही एकल और ग्रुप डांस का बेहतरीन प्रस्तुति से दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा।
विज्ञापन
इस मौके पर 43 बार रक्त करने वाले शहर के 52 वर्षीय रोडवेज कर्मी रवींद्र सिंह महर और क्षेत्र में रीवर राफ्टिंग की सेवा शुरू कर साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाले मोनू अरोरा उर्फ मोनी बाबा के अलावा क्षेत्र के पत्रकारों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। संचालन नरेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल और विनय अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
एमडीएम स्कूल की शिवानी रही डांस में नंबर वन
लायंस क्लब के दीपावली मेले हुई डांस प्रतियोगिता में एमडीएम स्कूल की नन्हीं डांसर शिवानी पंत ने प्रथम और प्रिया पांडेय ने द्वितीय स्थान पाया, जबकि तीसरे स्थान पर नंदा कान्वेंट स्कूल की मिलन कलखुड़िया रही। क्लब ने तीनों विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।