{"_id":"e65c80c5fe0855d281138cbd0e742e90","slug":"lions-club-diwali-festival-starts-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस क्लब का दीपावली मेला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायंस क्लब का दीपावली मेला शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Sun, 01 Nov 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस क्लब का बारहवां दीपावली मेला धूमधाम से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
दो दिनी लायंस मेला शुरू हो गया। विशिष्ट अतिथि एसडीएम एनसी दुर्गापाल, मराठा रेजीमेंट के कै. जोशी, सीओ राजन सिंह रौतेला और एनएचपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक मानिक चंद ने क्लब के कार्यों की सराहना की। अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने क्लब की उपलब्धियों के बारे में बताया। पहले दिन स्कूली बच्चों के अलावा, खटीमा, नेपाल और टनकपुर के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कुमाऊं के लोकनृत्य और लोकगीतों ने समा बांधा। समारोह का संचालन पवन मित्तल और आदित्य सक्सेना ने किया। क्लब सचिव विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिवनारायण साहू, राजेंद्र पाल सिंह, सत्यनारायण गोयल, मेला चेयरमैन अजय सिंह, जगजीत सिंह गांधी, भूपाल दत्त भट्ट, संजय अग्रवाल, अमरजीत सिंह गांधी, राजेंद्र पाल सिंह, रोहित गोयल, मनोज मित्तल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन