फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   link road construction

Champawat News: भैंसाझालाव -लाटाखल्ला में संपर्क मार्ग का निर्माण कराने की मांग

Sun, 26 Mar 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 26 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
link road construction
 बदहाल भैंसाझालाव -लाटाखल्ला संपर्क मार्ग

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा के गुदमी ग्रामसभा अंतर्गत क्षेत्र के सुदूरवर्ती भैंसाझाला व लाटाखल्ला के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर संपर्क मार्ग का निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधियों को कई बार ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ।

पिछले आठ दशकों से भैंसाझाला, लाटाखल्ला के ग्रामीण संपर्क मार्ग को तरस रहे हैं। ग्रामीण संपर्क मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो गए जिसके कारण बारिश के दिनों में सड़क नाले में तब्दील हो जाती है। इससे स्कूली बच्चों एवं काश्तकारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इधर नेपाल के निर्माणाधीन ड्रायपोर्ट तक बनने वाली सड़क के लिए पेड़ों का कटान किया गया जिसमें कटे पेड़ों को ट्रक वाहनों से ले जाने के कारण ग्रामीण संपर्क मार्ग और अधिक क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीण का कहना है कि इस संबंध में तीन बार ज्ञापन सौंपे हैं लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि गांव के करीब अस्सी परिवारों के लोग संपर्क मार्ग नहीं बनने से आदिवासियों जैसा जीवन यापन करने को विवश हैं। ग्रामीण मोहनी देवी, भागीरथी देवी, तुलसी देवी, जगदीश सिंह, राजेंद्र सिंह बिष्ट, लोक सिंह भंडारी, मदन सिंह बोरा आदि ने मुख्यमंत्री से शीघ्र भैंसाझाला व लाटाखल्ला संपर्क मार्ग का पक्का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed