{"_id":"4d9cdbd03b2d5fa3e7aeae162173e84f","slug":"let-the-dpr-of-25-model-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 तक दें आदर्श गांव की डीपीआर : सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 तक दें आदर्श गांव की डीपीआर : सीडीओ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी श्याम सुंदर पांगती ने सांसद आदर्श गांव रौलमेल में अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत डीपीआर 25 नवंबर तक देने के अधिकारियों को हिदायत दी है। शनिवार को यहां जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित, वाह्य सहायतित योजनाओं के साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मौजूदा वित्त वर्ष में 49.61 करोड़ के सापेक्ष 40.85 करोड़ रुपये रिलीज हुए हैं।
विज्ञापन
सीडीओ ने सभी विभागों से बीसूका में ए श्रेणी के लिए कार्य की प्रगति तेज करने के निर्देश दिए। जल संस्थान, निगम, पर्यटन, कृषि, सिंचाई, लोनिवि, पीएमजीएसवाई सहित निर्माणदाई संस्थाओं को योजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा। साथ ही पुरानी योजनाओं को प्राथमिकता पर रखते हुए जिले के सभी विकासखंडों को मानक मानते हुए 2016-17 के लिए नई योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बीसूका के अंतर्गत कार्ययोजनाओं के सत्यापन के लिए नामित टास्क फोर्स अधिकारियों से सत्यापन कार्यों की रिपोर्ट देने की हिदायत दी। बैठक में स्वजल के पीएम एमके गर्ग, सीवीओ पीएस भंडारी, लोनिवि के ईई बीसी पंत, ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई केके पंत, सीएओ आरएल चंद्रावल, डीएसओ आरएस धामी, डीटीओ आरएस ऐरी, उद्योग विभाग के सहायक प्रबंधक जीवी जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
निर्माण करने वाले को मिलेगा किराया
ग्रामीण क्षेत्रों में नाप भूमि पर प्रस्तावित सरकारी भवन का निर्माण अपने संसाधनों से कराए जाने पर किराए की व्यवस्था होगी। सीडीओ ने बताया कि मेरा गांव-मेरा धन योजना के अंतर्गत संबंधित विभाग ऐसे भवनों का किराया अदा करेगा।