फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Let the doctors come early, call you Raghuvar ..

चलो वैद्या चलो जल्दी, तुम्हें रघुवर बुलाते हैं..

Mon, 02 Oct 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। Updated Mon, 02 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Let the doctors come early, call you Raghuvar ..
फुलारागांव की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति लगने पर विलाप करते श्रीराम। - फोटो : अमर उजाला
 जिले के विभिन्न स्थानों में रामलीला का मंचन जारी है। मौराड़ी बनलेख, खेतीखान, भिंगराड़ा, फुलारागांव, मिरतोला, सैंदर्क, बडोली आदि स्थानों में रामलीला का मंचन जारी है। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती फुलारागांव में लक्ष्मण शक्ति की रामलीला का मंचन किया गया। यहां हनुमान के सुषैड़ वैद्य को बुलाने के दृश्य चलो वैद्या चलो जल्दी, तुम्हें रघुवर बुलाते हैं...में दर्शक भाव विभोर हो गए।  
विज्ञापन


लोहाघाट में रामलीला के अंतिम दिन भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान लोगों ने राम दरबार में आरती उतार कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त किया। कमेटी के अध्यक्ष जीवन मेहता, नरेश राय के संचालन में लीला देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे। कर्णकरायत की रामलीला में रावण वध के बाद राम के राज्याभिषेक से पूर्व बिशुंग में झांकी निकाली गई। इसके बाद राम का राज्याभिषेक किया गया। चमदेवल में कमेटी के अध्यक्ष भुवन धौनी के दिशा निर्देशन में चल रही रामलीला के दूसरे दिन विश्वामित्र द्वारा दशरथ से राम लक्ष्मण को मांगना, राम लक्ष्मण द्वारा ताड़का, सुबाहु का वध करने की लीला दिखाई गई। सेलपेडू में अध्यक्ष राजपाल सामंत के नेतृत्व में चल रही रामलीला में श्री राम द्वारा सीता स्वयंवर में शिव धनुष तोड़ने से आक्रोशित परशुराम का जनकपुरी में पहुंचना, लक्ष्मण और परशुराम के बीच तीखी नोकझोंक का मनमोहक मंचन किया गया। नेपाल सीमा से लगे मड़लक में अध्यक्ष भुवन भटट के दिशा निर्देशन में चल रही रामलीला में सीता स्वयंवर के बाद परशुराम लक्ष्मण संवाद का शानदार मंचन हुआ। चौमेल में विश्वामित्र द्वारा राम लक्ष्मण को मांगना, राम द्वारा ताड़का वध करना, राम लक्ष्मण का जनकपुरी में जाने की लीला दिखाई गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed