{"_id":"67a7a39e41f5e1cb03000386","slug":"let-me-blow-gulal-with-the-dark-ones-champawat-news-c-229-1-shld1019-119640-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: मचेगी धूम होली की सांवले संग उड़ाऊं गुलाल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: मचेगी धूम होली की सांवले संग उड़ाऊं गुलाल...
Sun, 09 Feb 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड लोहाघाट के गुमदेश क्षेत्र के नेवलटुकरा में बैठकी होली आयोजित की गई। इस दौरान होल्यारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। मानसिंह अधिकारी के आवास में आयोजित बैठकी होली का शुभारंभ होल्यारों ने सामूहिक गणपति वंदना विघ्नहरण तेरो नाम है गौरी नंद गणेश के साथ किया। होल्यार नाथ सिंह धौनी ने अंबे कहां जाय जगदंबे कहा जाय, कुंदन सिंह ने मचेगी धूम होली की सांवले संग उड़ाऊं गुलाल, राकेश सिंह ने जय शंकर कैलाश पति शिव पूरण ब्रह्म सदा अविनाशी, ईश्वर गिरी ने मेरा छोड़ दो दुपट्टा नंदलाल सबेरे दधि लेकर आऊंगी, मदन कलौनी ने हारमोनियम के साथ सब रंगन में ऐसो चटक रंग डारो की प्रस्तुति देकर दशकों को ठुमके लगाने के लिए मजबूर कर दिया। ढोलक में संगत बसंत उपाध्याय ने दी। इस दौरान गुमान गिरी, भगीरथ सामंत, कमल अधिकारी, रघुवर कुंवर, खीम कुंवर , हयात सिंह, प्रकाश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन