फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Less Waight in LPG Cylinder in Lohaghat

होम डिलीवरी के गैस सिलिंडरों में घटतौली का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Less Waight in LPG Cylinder in Lohaghat
लोहाघाट (चंपावत)। वाहनों के जरिये नगर में रसोई गैस सिलिंडरों की जा रही होम डिलीवरी में लोगों ने घटतौली का आरोप लगाया है। लोगों की शिकायत का संज्ञान लेकर प्रशासन की टीम ने होम डिलीवरी के लिए मीना बाजार क्षेत्र में लाए गए सिलिंडरों का वजन तौला तो आरोप की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गैस एजेंसी की ओर से बुधवार को मीना बाजार क्षेत्र में होम डिलीवरी के लिए गैस का वाहन पहुंचा था। इससे लोगों को रसोई गैस की आपूर्ति की जा रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने सिलिंडरों में गैस कम होने का आरोप लगा, इसकी शिकायत एसडीएम रिंकू बिष्ट से की। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार विजय गोस्वामी ने मौके पर पहुंचकर उपभोक्ताओं के सामने वाहन में रखे सिलिंडर का वजन तौला तो सभी गैस सिलिंडरों में मानकों के अनुरूप गैस पाई गई। लोगों ने एसडीएम से शिकायत कर बताया कि पहले जहां करीब डेढ़ महीने तक गैस सिलिंडर चलता था, अब एक महीने से पहले ही गैस सिलिंडर खाली हो जा रहा है। उन्होंने सिलिंडरों में घटतौली का आरोप लगाया। तहसीलदार गोस्वामी ने बताया कि सिलिंडर का वजन औचक जांचा जाएगा। गड़बड़ी होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed