{"_id":"62a6318e8970800f2907f399","slug":"less-facility-in-echs-banbasa-tanakpur-news-hld4656898147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीएचएस में अव्यवस्थाओं में सुधार की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीएचएस में अव्यवस्थाओं में सुधार की मांग
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति की बैठक में ईसीएचएस में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताकर पूर्व सैनिकों ने आक्रोष जताया। ईसीएचएस और पैनल अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए रक्षा मंत्रालय, सेना मुख्यालय, राष्ट्रपति को पत्र भेजने का निर्णय लिया गया।
बैठक में पूर्व सैनिकों, आश्रितों, वीर नारियों ने ईसीएचएस की व्यवस्था सुधारने की मांग की। कहा गया कि सेना कर्मियों के रुपये से संचालित होने वाली ईसीएचएस में दवाओं का अभाव होने से उन्हें बाजार से दवाइयां खरीदनी पड़ रहीं हैं। बताया कि ईसीएचएस में ऐसी गोलियां भेजी जाती हैं जिनमें वांछित तीन में से दो ही साल्ट होते हैं जबकि तीसरे साल्ट वाली गोली बाजार से लेने के लिए कहा जाता है जो मिलती ही नहीं क्योंकि बाजार में तीन साल्ट वाली गोलियों का चलन है। इसके लिए ईसीएचएस की दवा आपूर्तिकर्ता को निर्देश दिया जाए। पैनल अस्पताल संचालकों पर भी दुर्व्यवहार का आरोप लगाया गया। कहा गया कि पूर्व सैनिकों को पैनल अस्पताल में बेड, प्राइवेट वार्ड फुल बताकर उत्पीड़न किया जा रहा है। नकद भुगतान करने पर ही प्राइवेट वार्ड मिल रहा है। पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी ने कहा कि ईसीएचएस में हर समय दो डॉक्टरों की तैनाती की जाए। ईसीएचएस बनबसा में डॉक्टरों के न टिकने के कारणों की जांच की जाए। गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता में कैप्टन हरीश कापड़ी ने संचालन किया। बैठक में कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन राम चंद्र भट्ट, कैप्टन परमानंद कापड़ी, कैप्टन अमर सिंह, विक्रम सिंह खाती, भूपाल दत्त भट्ट आदि थे।