फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard visible in Phagpur and army cantonment area

Champawat News: फागपुर और सेना छावनी क्षेत्र में दिखाई दे रहा तेंदुए

Fri, 11 Oct 2024 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 11 Oct 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Leopard visible in Phagpur and army cantonment area
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर और सेना छावनी क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिखाई देने से लोग डरे हुए हैं। दो दिन पूर्व फागपुर में तेंदुए ने एक कुत्ते को निवाला बनाया था। ग्राम प्रधान हर्ष बहादुर चंद और ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में ट्रैप कैमरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

आंबेडकर ग्राम फागपुर के लोग इन दिनों दहशत के बीच जीवन जी रहे हैं। पिछले कई दिनों से गांव और सेना छावनी क्षेत्र में तेंदुआ एक बच्चे के साथ दिखाई दे रहा है। उसकी चहलकदमी से लोग सहमे हैं। खटीमा स्थित पूर्वी तराई वन प्रभाग के रेंजर महेश चंद्र जोशी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व तेंदुआ अपने बच्चे के साथ बमनपुरी गांव में दिखाई दे रहा था। प्रधान भावना नेगी की मांग पर बमनपुरी गांव किनारे की झाड़ियों का कटान किया गया। अब तेंदुआ फागपुर और सेना छावनी के निकट दिखाई दे रहा है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। अनुमति मिलने के बाद ही फागपुर में सर्वे करा ट्रैप कैमरे लगाए जाएंगे। रेंजर ने लोगों को सतर्क रहने और सावधानी बरतने के लिए कहा है। मादा तेंदुआ अपने बच्चे के कारण कभी भी हमलावर हो सकती है। उन्होंने बताया कि वन विभाग कर्मियों को फागपुर और सेना छावनी क्षेत्र में नियमित गश्त करने और लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed