फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Laying of hotmix completed on side valley road in dhoun

धौन में साइड वैली सड़क में पूरा हुआ हॉटमिक्स बिछाने का कार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Laying of hotmix completed on side valley road in dhoun
चंपावत के धौन में साइड वैली सड़क में हॉटमिक्स का काम हुआ पूरा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर धौन के समीप साइड वैली सड़क का निर्माण पूरा करने के साथ ही इस पर हॉटमिक्स का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब तक धौन में इस स्थान में सड़क के संकरा होने के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस स्थान को हॉटमिक्स से पक्का कर दिया गया है। इसमें वाहन अब आसानी से फर्राटा भरने लगे हैं।
विज्ञापन

बारहमासी सड़क पर टनकपुर के ककरालीगेट से लेकर मुड़ियानी तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा हो गया है। अब केवल चल्थी में पुल का निर्माण होना शेष है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने बताया कि चल्थी में पुल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को जून के अंत तक पुल निर्माण के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुल में एक तरफ के एबटमेंट को पूरा कर दूसरी तरफ के एबटमेंट को बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पुल निर्माण की सामग्री मौके पर पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि धौन में साइड वैली सड़क के निर्माण के बाद हॉटमिक्स का कार्य भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed