{"_id":"590477584f1c1bbf18c0be8d","slug":"lawsuits-filed-against-anti-alcoholic-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब विरोधी महिलाओं पर दर्ज हुए मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब विरोधी महिलाओं पर दर्ज हुए मुकदमे
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 29 Apr 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में एडीएम से वार्ता करतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में आरएफसी गोदाम के पास शराब की दुकान के विरोध में तोड़फोड़ और अभद्रता किए जाने पर शराब विरोधी महिलाओं के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, आंदोलनकारी महिलाओं पर मुकदमा दर्ज होने की खबर लगते ही शनिवार सुबह जूप, कनलगांव और गोरलचौड़ की महिलाएं सड़क पर उतर आई।
उन्होंने पहले तो खेतीखान तिराहे और बाद में छतार चौराहे में एनएच जाम कर दिया। पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी के समझाने के बाद महिलाओं ने जाम खोला। उसके बाद महिलाओं ने जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाएं एडीएम हेमंत वर्मा के साथ कई बार उलझी। इससे पूर्व महिलाओं ने आरएफसी गोदाम के पास खोली गई दुकान के बाहर शुक्रवार रात में भी धरना दिया। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने रात में महिलाओं से मुलाकात की।
मुख्यालय में महिलाओं के शराब विरोधी आंदोलन को लेकर अब प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार शाम और शनिवार देर रात तक महिलाओं के हंगामे के बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर दिए हैं। कोतवाल बीसी शर्मा के अनुसार अंग्रेजी शराब के अनुज्ञापी दिनेश भट्ट ने पालिका के वार्ड संख्या पांच निवासी हेमा जोशी सहित 30 अज्ञात महिलाओं एवं पांच पुरुषों पर तोड़फोड़ की कोशिश करने और जान से मारने की धमकी देने पर मुकदमा दर्ज किया है, जबकि देसी शराब की दुकान के अनुज्ञापी जय दत्त जोशी ने भी हेमा जोशी सहित 35 से 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे दुकान में तोड़फोड़ करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। इन लोगों पर भी आईपीसी की धारा 147, 454, 427, 511, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
उधर, शनिवार को कलक्ट्रेट में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा के समझाने के बाद भी महिलाएं नहीं मानी। एडीएम ने महिलाओं से बैठक कर मामले को निपटाने की बात कही। इसके बाद ही महिलाओं ने कलक्ट्रेट में धरना स्थगित किया। इस दौरान सभासद कलावती देवी, निर्मला देवी, कमला देवी, तुलसी देवी, भूमि देवी, मीना देवी, चंद्रकला, नीरू देवी, विमला देवी, नीलम, गंगा देवी, राधा देवी, जीवंती, गोदावरी देवी, दीपा देवी, शांति देवी, सभासद नरेश जोशी, राम सिंह भंडारी, भूपेंद्र नाथ आदि शामिल रहे।
गोलज्यू मंदिर और विद्या मंदिर का हवाला दिया
चंपावत। शराब विरोधी महिलाओं की ओर से प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि प्रस्तावित दुकान के पास गोलज्यू का मंदिर होने के साथ ही विवेकानंद विद्या मंदिर और आनंद बाल विद्या मंदिर स्कूल हैं। विवेकानंद विद्या मंदिर के प्राचार्य डॉ.मदन सिंह पाल की ओर से भी डीएम को पत्र लिखकर स्कूल मार्ग पर शराब की दुकान खोलने को गलत बताया है। इस संबंध में एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा का कहना है कि प्रस्तावित दुकान सभी निर्धारित मानकों पर ठीक पाई गई है।