फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Last date for registration under RTE today

Champawat News: आरटीई के तहत पंजीकरण की अंतिम तिथि आज

Wed, 19 Jun 2024 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 19 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Last date for registration under RTE today
चंपावत। आरटीई के तहत प्रवेश दिलाने से वंचित निजी विद्यालयों को दोबारा मौका दिया जा रहा है। इसके लिए नये निजी विद्यालयों को समग्र शिक्षा के पोर्टल में रजिस्ट्रेशन और पूर्व से संचालित छूटे विद्यालय को पोर्टल में अपडेट का मौका दिया गया है। दूसरे चरण में निजी विद्यालयों के पोर्टल पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 जून है।
विज्ञापन

पहले चरण में लाटरी के माध्यम से 176 बच्चों को जिले के विभिन्न निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत प्रवेश दिया गया। प्रथम चरण में आरटीई के 94 में से 78 निजी विद्यालयों ने पोर्टल में पंजीकरण नहीं कराया था। शेष 16 विद्यालयों के पंजीकरण नहीं कराने से कई गरीब छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह गए। अब समग्र शिक्षा ने ऐसे विद्यालयों को नोटिस जारी कर दूसरे चरण में प्रवेश कराने के लिए निर्देश दिए हैं। सभी 94 विद्यालयों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद 25 से 31 जुलाई तक बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया दोबारा शुरू की जानी है। इधर, अपर जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा पीएस जंगपांगी ने बताया कि आरटीई के तहत पंजीकरण से छूटे विद्यालयों को दूसरी बार मौका दिया जा रहा है। इसके लिए सभी छूटे निजी विद्यालयों को 20 जुलाई तक पोर्टल में पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed