{"_id":"5c57207dbdec224df422d7c6","slug":"laridhura-commitee","type":"story","status":"publish","title_hn":"च्यूरानी हादसे के पीड़ितों की मदद को आगे आई लड़ीधुरा समिति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
च्यूरानी हादसे के पीड़ितों की मदद को आगे आई लड़ीधुरा समिति
Sun, 03 Feb 2019 10:40 PM IST
gangotri gangotri
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: gangotri gangotri
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
च्यूरानी हादसे में मारे गए तारा दत्त की बेटियां। इस छोटी उम्र में ही उठ गया सिर से पिता का साया।
- फोटो : amar ujala
च्यूरानी के पास 27 जनवरी को हुए जीप हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों और घायलों को अभी तक तक घोषणा के बावजूद अभी तक सरकारी मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
ऐसे में बाराकोट क्षेत्र की लड़ीधुरा महोत्सव समिति ने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया के जरिए पीड़ितों की मदद के लिए दो लाख रुपये जुटा लिए हैं। समिति के लोगों ने ही 28 जनवरी को अंतिम संस्कार के लिए भी 30 हजार रुपये का सहयोग किया था।
विज्ञापन
महोत्सव समिति अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी की पहल पर लड़ीधुरा महोत्सव समिति ने विभिन्न संगठनों और लोगों की मदद से दो लाख की रकम जुटाई है। समिति के सदस्यों ने मिर्तोली गांव जाकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
बताया गया कि लड़ीधुरा महोत्सव समिति का भारतीय स्टेट बैंक बाराकोट में खाता है, इसी खाता संख्या 32576150816, आईएफएसई कोड एसबीआईएन 0007437 को सार्वजनिक कर सहयोग जुटाया जा रहा है।
इस काम में रमेश जोशी, देेवेंद्र अधिकारी, नमन जोशी, रिंकू अधिकारी, प्रकाश अधिकारी, रामू अधिकारी, जगदीश अधिकारी, रितेश वर्मा, जितेंद्र अधिकारी, दुर्गेश जोशी, नवीन जोशी, रजत वर्मा, प्रदीप ढेक आदि सहयोग कर रहे हैं।