फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ladidhura Mahotsav: Sports and educational competitions begin

लड़ीधुरा महोत्सव : खेलकूद और शैक्षिक प्रतियोगिताएं शुरू

Wed, 25 Oct 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 25 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Ladidhura Mahotsav: Sports and educational competitions begin
बाराकोट के लड़ीधुरा महोत्सव में आयोजित मेंहदी प्रतियोगिता में शामिल बालिकाएं। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के लड़ीधुरा महोत्सव में विभिन्न खेलकूद और शैक्षिक प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। मुख्य अतिथि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मंजीत सिंह और खंड शिक्षाधिकारी भानु प्रताप कुशवाहा ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

लड़ीधूरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी के दिशा-निर्देशन और जगदीश अधिकारी, योगेश जोशी के संचालन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में तेजस अधिकारी, हर्षित अधिकारी, संजय अधिकारी, जूनियर वर्ग में अनिका जोशी, प्रशांत जोशी, जतिन अधिकारी, सीनियर वर्ग में शांतनु अधिकारी, मयंक अधिकारी, पवन कुमार पहले तीन स्थान में रहे।
विज्ञापन

जीके प्राथमिक वर्ग में नेहा, तेजस अधिकारी ने पहला, अंशुमन जोशी, आराध्या ने दूसरा, दिव्यांशु अधिकारी, अक्षत अधिकारी ने तीसरा, जूनियर वर्ग में अमन कलाकोटी, साक्षी गोस्वामी, सीनियर वर्ग में सागर जोशी, कपिल जोशी ने पहला, नीरज पांडे, चंद्रकला जोशी ने दूसरा, रोहित जोशी, क्रिस अधिकारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में विनीत गोस्वामी, विनय जोशी, दीपक जोशी, मेहंदी प्रतियोगिता में कविता, वर्षा जोशी, कविता जोशी पहले तीन स्थान में रहे। सांस्कृतिक झांकियों के सीनियर वर्ग में अल्पाइन कांवेंट स्कूल लोहाघाट, एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट, जीआईसी बाराकोट, जूनियर वर्ग में राजकीय उत्तर प्राथमिक विद्यालय फरतोला, सरस्वती शिशु मंदिर बाराकोट राजकीय प्राथमिक विद्यालय बाराकोट पहले तीन स्थान में रहे।

अव्वल रहे प्रतियोगियों को मां पूर्णागिरी काॅलेज ऑफ एजुकेशन के निदेशक डॉ. कृष्णा अधिकारी और रा.प्रा शिक्षक संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष राम प्रसाद कालाकोटी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed